नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू धर्म में लगभग हर दिन कोई ना कोई विशेष पूजा जरूर होती है। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस खास दिन पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा विशेष रूप से की जाती है। माना जाता है कि इस खास दिन पर सच्चे मन से व्रत और पूजा की जाए तो जिंदगी में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। कई लोग इस दिन संतान सुख, पारिवार की खुशहाली और जिंदगी में पॉजिटिविटी लाने की कामना रखते हुए भगवान कृष्ण की आराधना करते हैं। अभी वैशाख महीना चल रहा है और आज मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। वैशाख के महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार वैसे ही अपने आप में खास है। जो लोग इस दिन भक्त भगवान श्री कृष्ण की पूजा, मंत्र जाप और आरती करते हैं, उन्हें विशेष फल मिलता ह...