नई दिल्ली, अगस्त 2 -- मारुति सुजुकी की गाड़ियों को कम मेंटेनेंस, भरोसेमंद इंजन और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं। वहीं, अगर आप एक कंफर्टेबल 7 सीटर की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनी अपनी प्रीमियम 7-सीटर MPV- Invicto को अपडेट करने की तैयारी में है। यह मारुति सुजुकी की फ्लैगशिप 7-सीटर कार है। मारुति, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के साथ इसके कई कंपोनेंट्स और टेक्नोलॉजी शेयर करती है और इनोवा हाइक्रॉस के फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि मारुति भी जल्द इन्विक्टो को अपडेट करेगी। भारत में इन्विक्टो को लॉन्च हुए करीब तीन साल हो चुके हैं और नए डिजाइन के साथ लेटेस्ट फीचर्स कंपनी की बिक्री को बढ़ावा दे सकता है। फिल...