नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- मारुति सुजुकी फैन्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी अपनी कारों में पेट्रोल और CNG के अलावा दूसरे ग्रीन फ्यूल ऑप्शन भी ऑफर करने पर फोकस कर रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ई-विटारा ऑफर कर रही है। अब कंपनी CBG और E85 फ्लेक्स फ्यूल जैसी टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कारों के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच मारुति विक्टोरिस का एक टेस्ट मॉडल सड़क पर नजर आया है। इसके वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर (real_reviews0609) ने शेयर किया है। इसे लेकर चर्चा है कि कंपनी इसमें नई फ्यूल टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही है। कवर्ड था विक्टोरिस का टेस्ट मॉडल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टेस्ट मॉडल को पूरी तरह से कवर किया गया था। इस पर हरियाणा के HR26 की रेड टेम्पररी नंबर प्लेट लगी थी। HR26 गुरुग्राम और मानेसर एरिया से जुड़ा है। अभी य...