नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आने वाले टाइम में इंडियन मार्केट में अपनी नई कारों को लाने की तैयारी में है। ये जल्द मार्केट में एंट्री कर सकती हैं। इनमें फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट, थ्री-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी और छोटी इलेक्ट्रिक कार भी शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा कंपनी की एक नई विक्टोरिस को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इनविक्टो के अपडेटेड मॉडल की भी काफी चर्चा है। इन सभी कारों की लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स को लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, आइए जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ खास ऑफर कर सकती है।1. मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें फ्रंट और रियर के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और बदली हुई ...