नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- मारुति सुजुकी ब्रेजा का फेसलिफ्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। यह एसयूवी कंपनी के बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट्स में से एक है। बीते कुछ दिनों से ब्रेजा का फेसलिफ्ट कार लवर्स के बीच हॉट टॉपिक बना हुआ है। इसके कैमोफ्लाज्ड प्रोटोटाइप्स को कई बार रोड्स पर देखा गया है। इससे माना जा रहा है कि इसकी लॉन्च डेट अब ज्यादा दूर नहीं है। मारुति सुजुकी अपनी इस पॉप्युलर मिडसाइज एसयूवी को मिड-साइकिल फेसलिफ्ट ऑफर करने वाली है। अगर आप भी नई ब्रेजा को लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इस फेसलिफ्ट की 5 खास बातों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको इस एसयूवी को खरीदने या न खरीदने का फैसला लेने में आसानी होगी।1- मिलेगा अंडरबॉडी सीएनजी टैंक ब्रेजा में ऑफर किए जाने वाले प्रक्टिकल अपग्रेड्स में से एक है सीएनजी टैंक को बूट के अंदर से हटाकर गाड़ी के...