नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़े दिन इंजतार कर लें। कंपनी आने वाले महीनों में अपने लाइनअप में कई नए प्रोडक्ट्स को ऐड करने वाली है। इनमें ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ बलेनो और फ्रॉन्क्स के फेसलिफ्ट शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी टाटा पंच को टक्कर देने वाली नई माइक्रो एसयूवी (कोडनेम Y43) को भी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के ये सभी प्रोडक्ट 2026-27 में मार्केट में एंट्री करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इन नई गाड़ियों में कंपनी क्या कुछ नया ऑफर कर सकती है।ब्रेजा फेसलिफ्ट कंपनी मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट को इस साल के मिड में लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है। ब्रेजा फेसलिफ्ट में कंपनी 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स ऑफर कर सकती है। साथ ही बेहतर फ्यूल एफिश...