नई दिल्ली, जून 5 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने मई 2026 में ताबड़तोड़ सेल की है। कंपनी की सेल में 254% तक की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ देखी गई है। पिछले साल मई में कंपनी की सेल 1,35,962 यूनिट थी, जो इस साल 40% बढ़ कर 1,90,337 यूनिट हो गई। कंपनी की धमाकेदार सेल में S-Presso, सेलेरियो, ग्रैंड विटारा, अर्टिगा और डिजायर जैसी कारों का बड़ा हाथ रहा। कंपनी के अधिकतर मॉडल्स की सेल शानदार रही, लेकिन कुछ मॉडल ऐसी भी हैं जिनकी सेल में गिरावट देखी गई है। तो आइए डीटेल में जानते हैं मारुति सुजुकी की मई 2026 में हुई सेल के बारे में।सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति डिजायर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति डिजायर रही। मई 2026 में डिजायर की कुल 24,546 यूनिट्स की सेल हुई। मई 2025 में यह आंकड़ा 18,084 यूनिट्स था। इस तरह डिजायर की बिक्री में ईयर-ऑन-ईयर ...