नई दिल्ली, जून 8 -- मारुति सुजुकी के फैन्स के लिए आने वाले एक्साइटमेंट से भरे रहने वाले हैं। कंपनी अपनी तीन पॉप्युलर SUV को बड़ा अपडेट देने की तैयारी कर रही है। मारुति अपनी जिन एसयूवी को अपडेट देने वाली है, उनमें फ्रॉन्क्स, ब्रेजा और ग्रैंड विटारा शामिल हैं। ऐसे में अगर आप मारुति सुजुकी की इन एसयूवी में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं कंपनी इन एसयूवी के अपडेट में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड सबसे ज्यादा चर्चा मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड को लेकर है। मिड-लाइफ अपडेट के साथ फ्रॉन्क्स को कंपनी का पहला इन-हाउस डेवलप किया गया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है। यह नया हाइब्रिड सेटअप 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पर बेस्ड होगा। खास बात यह...