नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- इंडियन कार मार्केट में मारुति सुजुकी ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली छमाही में मारुति सुजुकी ने टाटा और हुंडई जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल मार्केट में 40% से ज्यादा हिस्सेदारी हासिल कर ली है। टाटा मोटर्स ने महिंद्रा को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे बड़े ऑटोमेकर की पोजिशन हासिल की है। वहीं, हुंडई के मार्केट शेयर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी 40.96% पहुंची सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान मारुति सुजुकी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 40.96% हो गई। पिछले साल इसी दौरान यह 38.71% थी। यानी कंपनी ने 2.25 पर्सेंट पॉइंट की बढ़त हासिल की है। FY2025-26 में मारुति की हिस्सेदा...