नई दिल्ली, अगस्त 26 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी Jimny को महंगा कर दिया है। अगस्त 2026 की इस प्राइस हाइक में कंपनी ने इसकी पूरी रेंज की कीमत 15 हजार रुपये बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी Zeta और Alpha दोनों वेरिएंट के लिए है। कंपनी की मैनुअल, ऑटोमैटिक, मोनो-टोन और ड्यूल-टोन सभी ऑप्शन्स के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इस प्राइस हाइक के बाद मारुति सुजुकी जिम्नी की एक्स-शोरूम कीमत अब 12.54 लाख रुपये से शुरू होकर 14.67 लाख रुपये तक जाती है। मारुति सुजुकी की 5 दरवाजों वाली यह लाइफस्टाइल एसयूवी भारत में तीन साल से ज्यादा समय से सेल पर है, लेकिन फिलहाल इसमें किसी बड़े अपडेट की उम्मीद नहीं है। हालांकि, विदेशों में इसका एक इलेक्ट्रिक वर्जन टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन इसके भारत में आने की संभावना काफी कम है।मारुति सुजुकी जिम...