नई दिल्ली, जनवरी 30 -- आज हर जगह AI, AI और बस AI की ही बातें हो रही हैं। घर हो या ऑफिस हर काम में अब AI घुसता जा रहा है। इसी बीच Meta के CEO Mark Zuckerberg ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने लाखों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। Zuckerberg ने साफ कहा है कि अब AI इतना आगे निकल चुका है कि एक ही इंसान, AI की मदद से पूरी टीम जितना काम कर सकता है। यानी जो काम पहले 5-10 लोग मिलकर करते थे, वही काम अब एक व्यक्ति अकेले कर सकता है। Zuckerberg का मानना है कि AI अब लोगों की काम करने की प्रोडक्टिविटी को इतना बढ़ा सकता है कि बड़ी-बड़ी टीमों की जरूरत कम हो जाएगी। ये बात सुनने में डराने वाली है। क्योंकि अब सवाल है कि अगर एक व्यक्ति ही काफी है, तो बाकी लोग क्या करेंगे? Mark Zuckerberg ने यह बात Meta की एक मीटिंग के दौरान कही, जहां वह कंपनी के भविष्य और AI...