नई दिल्ली, जनवरी 30 -- रानी मुखर्जी एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए कॉप शिवानी शिवाजी राव बनकर पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मर्दानी 3 साल 2014 में आई मर्दानी और साल 2019 में मर्दानी 2 का सीक्वल है। मर्दानी फिल्म में जहां लड़कियों के ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर बात की गई थी। वहीं, दूसरे पार्ट में रेप जैसे मुद्दे को दिखाया गया था। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर बात की गई है।क्या है मर्दानी 3 का प्लॉट? मर्दानी 3 में शिवानी शिवाजी राव (रानी मुखर्जी) दिल्ली की सड़कों पर दो लड़कियों को ढूंढने का केस सॉल्व करती हैं। केस जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, समझ आता है कि ये दो लड़कियों के गायब होने का मामूली केस नहीं है बल्कि केस के तार ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है। फिल्म में ...