नई दिल्ली, फरवरी 10 -- रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को अच्छे रिव्यूज मिले। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस (डे 1 कलेक्शन - 4 करोड़ रुपये) पर उम्मीद से ज्यादा की कमाई भी की, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या 'मर्दानी 3' हिट साबित हुई? क्या 'मर्दानी 3' ने 'मर्दानी' (2016) और 'मर्दानी 2' (2019) का रिकॉर्ड तोड़ दिया? आइए आपको बताते हैं कि 'मर्दानी 3' ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।'मर्दानी' (2014) का बजट और कलेक्शन जब साल 2014 में रानी मुखर्जी 'शिवानी शिवाजी रॉय' बनकर पर्दे पर आई थीं तो उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी थी। तब 'मर्दानी' का बजट मात्र 20 करोड़ था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 59.30 करोड़ की कमाई की थी। बजट: 20 करोड़ कुल नेट कलेक्शन (भारत): 35.65 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 59.30 करोड़ नतीजा: हिट'मर्दानी 2' (2019) की रिप...