नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Mangla Gauri Vrat 2026: सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इसी महीने आने वाले मंगला गौरी व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत माता गौरी (पार्वती) को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और मनचाहा जीवनसाथी मिलने का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में जानते हैं कि 2026 में मंगला गौरी व्रत कब-कब रखा जाएगा, कितने व्रत करने चाहिए और इसके क्या लाभ हैं।2026 में मंगला गौरी व्रत कब है? साल 2026 में सावन महीने के दौरान चार मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे। पहला व्रत: 4 अगस्त 2026, मंगलवार दूसरा व्रत: 11 अगस्त 2026, मंगलवार तीसरा व्रत: 18 अगस्त 2026, मंगलवार चौथा व्रत: 25 अगस्त 2026, मंगलवार इन चारों मंगलवार को माता गौरी और भगवान शिव की पूजा की जाती है।मंगला गौरी ...