नई दिल्ली, मई 10 -- मई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले कुछ दिनों तक कई ग्रहों के बीच उलट-फेर देखा जाएगा। कल यानी 11 मई मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह को सबसे क्रूर और उग्र माना जाता है। कल मंगल अपनी ही राशि मेष में गोचर करेंगे और यहां 21 जून तक विराजमान रहेंगे। उग्र मंगल जब अपनी ही राशि में आएंगे तो ऊर्जा को दोगुना होना तय है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर माना जा रहा है कि कुछ राशियों पर इस गोचर का असर ज्यादा अच्छा नहीं पड़ने वाला है। कर्क, तुला, मकर और मीन राशि पर मंगल गोचर का बुरा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इन राशियों की जिंदगी में अगले 41 दिन तक क्या-क्या उथल-पुथल मचेगी। साथ ही आखिरी में मंगल के बुरे असर को कम करने का उपाय भी पढ़ें।11 मई से 21 जून तक सतर्क रहें 4...