नई दिल्ली, जनवरी 14 -- Happy Makar Sankranti 2026 Wishes : आज 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस बार संक्रांति के साथ-साथ एकादशी तिथि का भी संयोग बना हुआ है। लोग इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद गुड़, तिल, अन्न, वस्त्र आदि का दान जरूरतमंदों को करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस पावन पर्व पर तिल, गुड़, चावल दान करने के साथ ही खिचड़ी के सेवन का भी विशेष महत्व माना गया है। प्रेम, मिठास, आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले मकर संक्रांति के इस पर्व पर अगर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाई देना चाहते हैं या सोशल मीडिया, व्हॉट्सएप पर मकर संक्रांति का स्टेटस लगाने की सोच रहे हैं तो मकर संक्रांति के चुनिंदा खूबसूरत मैसेज आपके काम...