मैनपुरी, सितम्बर 26 -- Mainpuri News: जिले में 36 घंटे से हो रही झमाझम बारिश में शहर के दर्जनों इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी। करहल चौराहे से शहर के अंदर आने वाले मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे इस मार्ग से जुड़ी गलियां पानी में डूब गई। लोगों के घरों में पानी घुस गया। कई कॉलोनी और निचले इलाकों में जलभराव होने से लोग घरों में कैद हो गए। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका के कर्मचारी जल निकासी में जुटे नजर आए। लगातार हो रही बारिश से करहल चौराहे से बड़े चौराहे आने वाले मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा नजर आया। करहल गेट पुलिस चौकी के पीछे का इलाका तो पूरी तरह पानी में डूब गया। इससे आगे बड़े चौराहे तक सड़क पर पानी भर गया। नगर पालिका के वाटरवर्क्स परिसर में तालाब बन गया। शहर की रेलवे क्रॉसिंग के पार यदुवंश नगर में पालिका की ...