मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- Mainpuri News: थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय को बीती रविवार शाम मुखबिर द्वारा सूचना मिली की इनामी आरोपी राजाराम पुत्र सोनेलाल निवासी ग्राम रजपुरा थाना नया गांव एटा फायर स्टेशन से ऐमनपुर जाने वाली सड़क पर खड़ा है। सूचना मिलते ही प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को घेराबंदी कर फायर स्टेशन से करीब 150 मीटर आगे ऐमनपुर की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया ...