Mainpuri News: 2 दिन पूर्व पानी में कूदे युवक का शव नहर से बरामद
मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: 2 दिन पूर्व मैनपुरी से करहल रोड पर स्थित सिंहपुर नहर पुल से पानी में कूदे युवक का शव किशनी के रामनगर तरिहा नहर पुल के निकट से बरामद हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि 24 वर्षीय नीरज पुत्र श्याम सिंह निवासी नगला मनु थाना करहल 10 सितंबर को सिंहपुर नहर पुल से पानी में कूद गया था। वह अपने घर से दादी से 10 रुपये लेकर निकल आया था। इसके बाद वह नहर के पानी में क्यों कूद गया इसके बारे में परिवार के लोग कोई जानकारी नहीं दे सके। पिछले दो दिनों से एनडीआरएफ की टीम पानी में उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को उसका शव पानी से बरामद हो गया। मृतक नीरज की शादी 1 साल पहले ही हुई है। वह डेढ़ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.