मैनपुरी, नवम्बर 20 -- Mainpuri News: गोद भराई की रस्म होने के बाद 15 लाख रुपये न देने पर वर पक्ष ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। परेशान वधू के पिता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मधन निवासी प्रवेंद्र पुत्र श्यामबाबू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी भरथना (इटावा) के बालूगंज निवासी शिवम के साथ तय की थी। 23 अक्तूबर को गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद 11 दिसंबर को शादी की बात तय हो गई। शादी में दान-दहेज के रूप में 10 लाख रुपये देना तय हुआ। मगर पक पक्ष के लोग 15 लाख रुपये की डिमांड करने लगे। जब वह उन्हें समझाने पहुंचे तो उन्होंने डिमांड पूरी किए बिना बरात लाने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर शिवम, दिन...