मैनपुरी, सितम्बर 21 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ौसी के निकट ई रिक्शा सवार महिला से पर्स लूटकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया एक बदमाश थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर निकला। उसने अपने दो साथियों की मदद से महिला से पर्स लूटा था। पुलिस ने लूटे पांच हजार और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुरा निवासी शामा बेगम पत्नी शानू ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 19 सितंबर को वह ई-रिक्शा से घर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के निकट तीन पल्सर सवार बदमाशों ने उससे पर्स छीन लिया और भाग निकले। पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना का अभियोग दर्ज किया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ ने...