Mainpuri News: हाईवे पर हुई ब्लैक स्पॉट की पड़ताल
मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने को परिवहन विभाग, यातायात पुलिस व पीडब्ल्यूडी ने बेवर-किशनी मार्ग का निरीक्षण किया। पीटीओ इशरत अली व यातायात प्रभारी निरीक्षक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग की सुरक्षा खामियों को चिन्हित किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मार्ग पर अचानक सामने आने वाले खतरनाक और अनाधिकृत कटों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डिवाइडरों की स्थिति सुधारने और आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा संकेतक लगाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए। दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर वहां विशेष सुरक्षा इंतजाम करने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: बेवर कुसमरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.