Mainpuri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालिका झुलसी
मैनपुरी, जुलाई 22 -- Mainpuri News: औंछा थाना क्षेत्र में घर की छत पर खेल रही सात वर्षीय बालिका हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। मंगलवार की शाम लगभग 4:30 बजे औंछा निवासी विश्वनाथ की सात वर्षीय पुत्री ज्योति अपने घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। घर की छत के बेहद पास से 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। इसी दौरान ज्योति के हाथ में मौजूद वाइपर (लोहे का पाइप) बिजली के तार से छू गया। जिससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटी झुलसी, रेफर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल बालिका को जिला अस्पताल लाया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.