मैनपुरी, सितम्बर 7 -- Mainpuri News: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली को देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। चार दिन पूर्व स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए गए। सोमवार को उनकी रिपोर्ट आ पाई। 10 सैंपलों को जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जो रिपोर्ट आयी है उसमें से आठ जांच में नैगेटिव निकले हैं और दो के सैंपल जांच से पहले ही खराब हो गए। सैफई से सैंपल की जांच रिपोर्ट चार दिन में आ रही है जबकि रिपोर्ट 24 घंटे में आ जानी चाहिए जिससे मरीज का उपचार शुरु हो सके। अब जिला अस्पताल में ही स्वाइन फ्लू की जांच का इंतजाम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Basti News: मेडिकल कॉलेज बस्ती में शुरू हुई स्वाइन फ्लू की जांच स्वाइन फ्लू की दहशत इन दिनों जिलेभर में है। सैंपल लेने की व्यवस्था जिला अस्पताल में कराई गई तो 10 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे ...