मैनपुरी, जुलाई 23 -- Mainpuri News: बारिश ने जिले में सर्पदंश की घटनाओं को बढ़ा दिया है। गुरुवार को बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजलपुर में स्कूल के निकट सफाई कर रहे सफाई कर्मचारी को सांप ने डंस लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर चार अन्य लोग भी सर्पदंश के शिकार हुए। पिछले तीन दिनों में सर्पदंश से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है, 17 लोग घायल हुए हैं। गुरुवार की सुबह कुंजलपुर निवासी 42 वर्षीय दिनेश कुमार कश्यप पुत्र बनवारीलाल स्कूल के निकट सफाई कर रहा था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से रिटायर्ड होमगार्ड की हुई मौत तभी उसे सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया। सुधार न होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले ही...