मैनपुरी, नवम्बर 7 -- Mainpuri News: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनपद में छापामार कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर शहर में अभियान चलाया। अभियान के दौरान 16 दुकानों से समन शुल्क वसूला गया व तीन दुकानदारों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने की संस्तुति दी गई। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंम मचा रहा। शैक्षिणिक संस्थानों से 100 गज की परिधि में सिगरेट व तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध है। लगातार शिकायते मिलने पर शुक्रवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सीएमओ डा. आरसी गुप्ता के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया। जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह, एएचटी थाना प्रभारी कमला शंकर ने राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक, एसबीआरएल, राशि ग्लोबल, धीरेंद्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट व कैप्टन उम्मेद सि...