Mainpuri News: सेंट मेरीज के विद्यार्थियों ने शेफ बनकर बिखेरा स्वाद का जलवा
मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: शहर के सेंट मेरीज स्कूल आश्रम रोड में कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं के लिए पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में एक सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर करीब 20 छात्रों को अंतिम चरण के लिए चुना गया। अंतिम चरण में कक्षा 12 की छात्रा आन्या जैन ने जैन समोसा व मसाला चाय बनाई, वहीं अभिरूद्र मनी ने स्वादिष्ट छोले-भटूरे तैयार किए। आरूष ने लच्छा पराठा, माही पाठक ने तिब्बती व्यंजन थुक्पा, आशी पचैरी ने महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पोहा और देवांशिका ने पास्ता तैयार किया। समृद्धि ने दही-तड़का तथा आकांक्षा ने उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध जलेबी बनाकर सभी की तारीफें बटोरीं।निर्णायक मंडल में शामिल मानसी जैन तथा शिवम भारद्वाज ने प्रशंसा की। प्रबंधक दीपक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.