Mainpuri News: सुरेंद्र बने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, ली शपथ
मैनपुरी, अगस्त 31 -- Mainpuri News: तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एड. सुरेंद्र पाल सिंह के पद एवं गोपनीयता का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें एड. रमाकांत दुबे को संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिवक्ताओं ने नवागत तहसीलदार भारत कुमार मौर्य का माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे गौरवशाली दिन है। मैंने सिर्फ पद की नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिवक्ता के भरोसे और उम्मीदों की शपथ ली है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: स्वतंत्रता संग्राम से न्याय तक, अधिवक्ताओं की भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.