मैनपुरी, अगस्त 24 -- Mainpuri News: विद्यार्थियों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था और स्कूल वाहन चालकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एके जौहरी ने चालकों की आंखों की गहन जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से दृष्टि समस्याओं की समय पर पहचान कर सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम कम किया जा सकता है। एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के सुरक्षित आवागमन की जिम्मेदारी चालकों पर अधिक होती है। वाहन की फिटनेस के साथ चालक का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और सतर्क रहना अनिवार्य है। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह अभियान ज...