मैनपुरी, अक्टूबर 5 -- Mainpuri News: नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सोमवार को सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने किया। चैयरमैन यतेंद्र जैन की मौजूदगी में नवनिर्मित सीसी सड़कों व नालियों को जनता को समर्पित किया गया। वार्ड नंबर 1 में ऋषि पंडित के प्लॉट से सराफत अली के मकान तक व रविंद्र के घर से रामराज के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य कराया गया है। वहीं वार्ड नंबर 5 में राजू के मकान से जलालुद्दीन के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया है। मुख्य अतिथि अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने कहा कि सीसी सड़क व नाली निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी की समस्या भी दूर होगी। चेयरमैन ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार सीसी सड़क ...