Mainpuri News: सावन के महीने में सभी मंदिरों पर रखें सफाई : चेयरमैन
मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को चेयरमैन अब्दुल नईम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। चेयरमैन ने कहा कि सावन माह का महीना चल रहा है। इसलिए प्रत्येक मंदिर पर सफाई, लाइट व पानी की व्यवस्था बेहतर रखी जाए। ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा एक वाहन चालू किया गया है, जो घर-घर रोटी एकत्रित करेगा और गोशाला भिजवाएगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि सभी लोग एक-एक रोटी अवश्य निकालें और इस पुनीत कार्य में सहयोग करें। वरिष्ठ लिपिक अजमत राहत, अभिनेंद्र यादव, राजा बाबू, आनंद कुमार, कमल कुमार, मोहम्मद जफर, अविनाश, सोनू, राजीव, एकता रावल, संगीता, नीलम, ज्योति, राजेश, सुम्मेर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.