मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: किशनी। ग्राम पंचायत इंद्रपुर सुजानपुर में सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जे और जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों को तहसील प्रशासन ने राहत दिलाई है। एसडीएम नवनीता राय ने पुलिस बल और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया। दरअसल, गत 5 अगस्त को ग्रामीणों ने एसडीएम को दो अलग-अलग प्रार्थना पत्र सौंपे थे। ग्रामीण विजय सिंह ने शिकायत की थी कि चकमार्ग संख्या 205 व 210 के बीच के रास्ते को कुछ लोगों ने जोतकर अपने खेत में मिला लिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। वहीं रोहित, शिवम, विशाल सिंह और अनुज शुक्ला सहित दर्जनों ग्रामीणों ने परिक्रमा मार्ग व नाली पर अवैध कब्जे और जलभराव की समस्या उठाई थी, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो...