Mainpuri News: सामूहिक विवाह और वृहद पौधरोपण की तैयारियों को परखा
मैनपुरी, जुलाई 9 -- Mainpuri News: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने श्रीदेवी मेला मैदान में 11 जुलाई को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह और 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिया कि सामूहिक विवाह के लिए कम से कम 50 वेदियां बनाई जाएं, जहां प्रत्येक वेदी पर एक-एक ब्राह्मण द्वारा 4-4 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कराया जाए। मुस्लिम जोड़ों के निकाह के लिए दो मौलवियों की व्यवस्था रहे। वर्षा के मद्देनजर वॉटरप्रूफ टेंट और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम हों। अतिथियों व परिजनों के लिए भोजन की गुणवत्ता की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी करेंगे। नगर निकाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.