मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: मिशन समाधान के तहत गुरुवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की 25 टीमें शिकायतों के निस्तारण के लिए निकल पड़ीं। डीएम, एडीएम और सभी एसडीएम शिकायतों का निस्तारण करने के लिए मौके पर पहुंचे। शिकायतों का निस्तारण हुआ तो फरियादियों को बड़ी राहत मिल गई। किसी को 20 साल बाद कब्जा मिला तो कोई चकमार्ग से कब्जा हटने से खुश नजर आया। शिकायतों से जुड़े मामलों में नापजोख हुई, सीमांकन कराया गया और कब्जा हटवा दिया गया। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सात घंटे में 160 बीघा जमीन कब्जामुक्त करा दी गई। बेवर के नवीगंज निवासी सतीशचंद्र ने जमीन के रास्ते पर अवैध कब्जा होने के शिकायत की तो इसे मौके पर जाकर अधिकारियों ने निस्तारित करा दिया। सदर बाजार करहल निवासी पूर्व विधायक अनिल यादव ने डीएम से शिकायत की कि करहल देहात में सिरसाग...