Mainpuri News: साइड मांगने पर ट्रैक्टर सवारों ने कार सवारों पर किया हमला
मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम बिघरई मैं बीमार महिला रिश्तेदार को देखने गए कार सवार एक परिवार के लोगों पर गांव के ही ट्रैक्टर सवार लोगों ने हमला बोल दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम भटाहार निवासी प्रियांशु कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह ग्राम बिघरई में दिनेश की पत्नी को देखने के लिए अपनी मां संतोषी देवी, भाभी अलका, बहन शालू और बहनोई अनुराग के साथ गया था। वापस लौटते समय ट्रैक्टर सवार लोगों ने साइड नहीं दी तो उनसे साइड देने के लिए कहा। इसी बात पर ट्रैक्टर सवार बिघरई निवासी बॉबी पुत्र भानुप्रताप, विशाल पुत्र वीके,कल्लू पुत्र सुनील तथा राममोहन पुत्र मुनेश ने एक राय होकर हमला बोल दिया। जिससे वे सभी लोग घायल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.