Mainpuri News: साइकिल सवार किसान को आवारा गोवंश ने मारी टक्कर, मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 13 -- Mainpuri News: साइकिल से जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ किसान को आवारा गोवंश ने टक्कर मार दी। गोवंश की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे किशनी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम देवगंज मोड़ के निकट पेट्रोल पंप के सामने का है। कुसमरा निवासी साइकिल सवार 55 वर्षीय रामविलास कश्यप पुत्र अगनू सेठ कश्यप मंगलवार की सुबह 11 बजे साइकिल से देवगंज आया था। घर वापस लौटते समय पेट्रोल पंप के सामने आ रहे आवारा गोवंश ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे किशनी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.