मैनपुरी, जुलाई 26 -- Mainpuri News: फसल की रखवाली करने गए किसान पर आवारा सांड़ ने हमला बोल दिया। हमले में घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 19 जुलाई को हुई इस घटना के बाद किसान की मौत हुई तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। लोगों ने आवारा जानवरों को लेकर भी आक्रोश फैल गया है। किसान की मौत पर परिजनों को मुआवजा देने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सौज निवासी 60 वर्षीय किसान गिरीश पुत्र पर्वतलाल 19 जुलाई की शाम चार बजे फसल की रखवाली करने गए थे। जहां एक आवारा सांड़ फसल में घुसा था, उसे भगाने के प्रयास में सांड़ ने किसान पर हमला बोल दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े, परिजन भी पहुंच गए। किसान को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। ...