मैनपुरी, जुलाई 19 -- Mainpuri News: नगर के राजा का बाग निवासी समीर ने नीट परीक्षा पास कर जनपद का नाम रोशन किया है। समीर ने पहले ही प्रयास में 720 में से 630 अंक हासिल किए। समीर ने इसी वर्ष सुदिती ग्लोबल एकेडमी से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। इंटरमीडिएट में भी समीर ने जिले में दूसरा स्थान पाया था। समीर की सफलता से उनका परिवार खुशी से गदगद है। समीर ने बिना किसी कोचिंग और बिना किसी अतिरिक्त बाहरी मदद के पूरी तरह आत्म-अध्ययन के दम पर सफलता पायी है। उनकी यह असाधारण उपलब्धि आज के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: संदीप ने नीट में सफलता पाई समीर साधारण परिवार से आते हैं। समीर के पिता विमल किशोर विमल मिक्सिंग लैब चलाते हैं। रविवार को समीर का स्टाइल कलर लैब पर प्रसून जैन, डा. मनोज पाठक, संजय कुमार, रामानंद रा...