मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर ऊदल सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। शिकायतों में खेतों की मेड़ तोड़ने, नालियां बंद करने, गलियों में पशु बांधने, सड़क किनारे घूरा डालने जैसी समस्याएं शामिल रहीं। ग्राम ढाकरोही निवासी नरेंद्र कुमार त्रिवेदी ने भी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई। नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आईं दस शिकायतें, पांच का मौके पर हुआ निस्तारण शेष 20 मामलों के लिए उ...