मैनपुरी, जुलाई 14 -- Mainpuri News: समझौते के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इससे पहले 10 जुलाई को पीड़ित की कार में ट्रैक्टर से जानबूझकर टक्कर मारने के बाद उनके साथ मारपीट व लूटपाट की गई थी। इसी विवाद को सुलझाने के नाम पर आरोपियों ने पीड़ित और उसके भाई को बुलाकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम सींगपुर निवासी पीड़ित अंशुल शाक्य पुत्र चंद्रभान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने मित्र सोनू पुत्र प्रेमचंद्र निवासी नगला दिनू के साथ कार से मजदूरी के रुपये देने रामनगर से मधुपुरी जा रहा था। तभी ग्राम रठेह के पास ग्राम बरहा निवासी ओमवीर पुत्र छोटेलाल ने अपने ट्रैक्टर से उनकी कार मे...