Mainpuri News: सड़क हादसे में नलकूप चालक की मौत से मचा कोहराम
मैनपुरी, जुलाई 6 -- Mainpuri News: नलकूप विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शहर के दीवानी रोड पर विकास भवन के निकट टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। जनपद मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के ग्राम परखम निवासी 30 वर्षीय विकास पुत्र गंगा सिंह मैनपुरी स्थित नलकूप विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर काम करता था। वह दीवानी रोड पर पैदल जा रहा था। तभी टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को परिवार के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.