Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 31 -- Mainpuri News: शहर में कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रहे बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक को स्कूटी सवार किशोरों ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से घायल शिक्षक ने नौ दिन बाद आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-1 निवासी 37 वर्षीय रोहित कुमार आनंद पुत्र दयाराम वर्मा को 20 अक्टूबर को बीएसएनएल कार्यालय के समीप स्कूटी सवार नाबालिग किशोर ने टक्कर मार दी थी। रोहित कुमार आनंद बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के आरएस यादव अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर उन्हें आगरा के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात उपचार के दौरान उन्होंने दम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.