मैनपुरी, नवम्बर 1 -- बरनाहल सड़क हादसे में महिला की मौत Mainpuri News: बरनाहल सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान 13वें दिन मौत हो गई। थाना क्षेत्र के दिहुली चौकी के करहल-सिरसागंज मार्ग पर बाइक ने महिला को टक्कर मार दी थी। थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर किया गया। परिजनों ने गांव ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पुत्र गोविंद ने बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम बिरथुआ निवासी 75 वर्षीय महेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय रघुवीर सहाय 19 अक्तूबर को करहल-सिरसागंज मार्ग स्थित बिरथुआ मोड़ स्थित हनुमान मंदिर पर झंडा चढ़ाने गई थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक संख्या ...