Mainpuri News: सड़क बदहाल, जलभराव से आवागमन बाधित
मैनपुरी, जुलाई 28 -- Mainpuri News: क्षेत्र की गढ़िया, वनिगवां होते हुए करहल सिरसागंज मार्ग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो गई है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरनाहल-बहादुरपुर सड़क क्षेत्र के 20 गांवों को आपस में जोड़ती है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, किसान व व्यापारी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। सड़क जर्जर होने से लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। आए दिन इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग ने अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.