Mainpuri News: सड़क पर हुए गहरे गड्ढे, जलभराव से भी परेशानी
मैनपुरी, जुलाई 6 -- Mainpuri News: कस्बा किशनी से रामनगर जाने वाला लगभग 11 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से मकोया, सभापुर, चांदा, पलटू अड्डा और रठेह सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी कठिनाई होती है। वाहनों में आए दिन होने वाली टूट-फूट और ईंधन की अतिरिक्त खपत से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसके अलावा, नाली न होने के कारण सभापुर गांव के पास सड़क पर भीषण गर्मी में भी पानी भरा रहता है, जिससे राहगीर परेशान हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर सभापुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन और जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.