Mainpuri News: सड़क पर पैदल जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
मैनपुरी, जुलाई 31 -- Mainpuri News: मैनपुरी सड़क पर पैदल जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना गुरुवार देर रात 9:30बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी 50 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र शांतिस्वरूप मैनपुरी भोगांव मार्ग पर ग्राम ललूपुर के निकट पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर दौड़ पड़े। शव देखते ही चीख पुकार मच गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.