Mainpuri News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की सैफई में मौत
मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: बीते दिवस सड़क दुर्घटना में घायल युवक की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का शुक्रवार को ग्राम परमाई में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। रक्षाबंधन पर्व के दौरान हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला परमाई निवासी 30 वर्षीय प्रवेश पाल पुत्र रामदत्त गुरुवार शाम ग्राम नगला गुरुदयाल से अपनी मौसी विद्या देवी को दवाई दिलाने बाइक से मैनपुरी जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम बुझिया पहुंचा, तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व महिला के पैर में चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां कुछ देर उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.