मैनपुरी, जुलाई 3 -- Mainpuri News: मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम हिमायूंपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि महिला ने दवा के स्थान पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर उपचार होने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम हिमांयूपुर निवासी 35 वर्षीय शैलू भदौरिया पत्नी कमल सिंह ने गुरुवार की रात नौ बजे के लगभग घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। शैलू की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले आए। जहां चिकित्सक ने उपचार दिया। कुछ समय तक उपचार चला, इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने ...