मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: भोगांव। क्षेत्र के एक गांव में शराब की लत से परिवार में जारी कलह के बीच संदिग्ध अवस्था में मिले 35 वर्षीय युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने घर का इकलौता बेटा था, जबकि उसके पिता की वर्षों पूर्व झोपड़ी में आग लगने से दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी भी मायके चली गई थी। मौत के 24 घंटे बाद भी थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। क्षेत्र के ग्राम विरायमपुर सतघरा निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र वेदराम शराब पीने का आदी था। इस लत के कारण उसका अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: फंदे पर लटके मिले युवक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार दो दिन पूर्व अनिल गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में बेहोश पड़ा मिला था। परिजन उसे तत्काल इलाज के लि...