Mainpuri News: संत रविदास जयंती पर भाईचारे, समानता का लिया संकल्प
मैनपुरी, अगस्त 19 -- Mainpuri News: संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर किशनी क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का आयोजन हुआ। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकली यह यात्रा नगर व आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान नरा वाले हनुमान मंदिर, कस्बा स्थित सोहम आश्रम, सती माता मंदिर, सांईधाम और खड़ेपुर स्थित बुद्ध वाटिका सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर विधि-विधान से कलश वंदन किया गया। यह भी पढ़ें- समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली गई कलश यात्रा श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर संत रविदास महारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.